☰
SPORTS

भारत न्यूजीलैंड द्विपक्षीय खेल संबंध 100 वर्ष पूरा होने पर राजगीर में विशेष रग्बी मैच आज, पहुंच चुकी है टीमें

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार देश भर में खेल के नए हब के रूप में उभर रहा है. बिहार में अब अलग अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिससे यहां के आम लोगों समेत खेल प्रेमियों के काफी सुखद पल होता है. इसी कड़ी में आज बिहार के नालंदा जिलांतर्गत राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एथलेटिक स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मैच खेला जाएगा. यह मैच दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेन्स सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड माओरी की अंडर 20 पुरुष और महिला टीमें भाग ले रही है.

सीएम सम्राट करेंगे उद्घाटन 

मैच का औपचारिक शुभारंभ शाम में करीब 4 बजे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इस दौरान स्पेशल गेस्ट के रूप में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, बिहार के ग्रामीण विकास और सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ भारत में न्यूज़ीलैंड के एक्टिंग हाई कमिश्नर मैथ्यू आयर्स समेत बिहार के मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.

न्यूज़ीलैंड की टीमें प्रस्तुत करेगी 'हाका' नृत्य

मैच से पहले मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों की मौजूदगी में दोनों देशों के राष्ट्रगान बाद औपचारिक रूप से मैच शुरू की जाएगी. उद्घाटन के तुरंत बाद न्यूज़ीलैंड माओरी की पुरुष टीम अपने विश्व प्रसिद्ध 'हाका' नृत्य की प्रस्तुति देगी. पुरुष टीम का मैच समाप्त होने के बाद फिर सीएम सम्राट खिलाड़ियों को स्मृति पदक प्रदान करेंगे. पुरुष टीम की मैच के बाद फिर महिला टीम हाका नृत्य पेश करेंगी और फिर मैच खेलेंगी.

दोनों देशों के खिलाड़ियों के मिक्सड टीम खेलेंगी प्रतियोगिता

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण देर शाम शुरू होने वाले मिक्स्ड टीम मुकाबले होंगे, जहां दोनों देशों के खिलाड़ियों से मिल कर बनी टीम यूनिटी सेवेंस और सेंटेनरी सेवेंस टीमें आमने सामने होंगी. इस दौरान कुल 4 मैच खेले जाएंगे और अंत में रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा.

TagsSPORTS