Bihar

आखिर ऐसा क्या हुआ की एक साथ पति-पत्नी और ससुर ने दे दी जान, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

नालंदा (NALANDA): बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बन गई कि एक ही परिवार के तीन लोगों ने अपनी जान दे दी.

पढ़िए पूरा मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बिशुनपुर गांव का है. यहां पारिवारिक विवाद के बीच एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान दिलेंद्र तांती, गौरी देवी और रणजीत तांती के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते गौरी देवी और उनके पति रणजीत तांती ने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली, जबकि दिलेंद्र तांती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.तीनों रिश्ते में पिता, पुत्र और पुत्रवधू बताए जा रहे है.

मामले की जांच कर रही हैं पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

TagsBihar