☰
Bihar

नालंदा में छात्रों ने बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया डांसर, फिर की घिनौनी हरकत, जांच में जुटी पुलिस

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

नालंदा (NALANDA): नालंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कई युवकों ने मिल कर एक युवती के साथ दुष्कर्म की. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि कि युवकों ने दो युवती को बर्थडे पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया था. इसी दौरान एक युवती के साथ जोर जबरदस्ती की गई. युवती के बयान के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की पहचान में जुट गई है. घटना नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है.

मामले में पीड़िता ने बताया कि वह आर्केस्ट्रा में डांस करती है. बीती शाम एक युवक ने बर्थडे पार्टी में डांस करने के लिए दो युवतियों को अपने कमरे में बुलाया था. युवती ने बताया कि दोनों जब वहां पहुंची तो सात युवक मौजूद थे. कुछ देर के बाद एक युवती वहां से चली गई फिर सभी ने मिल कर उसके साथ जबरदस्ती की.

बताया जा रहा है कि उक्त मोहल्ले में स्थित एक मकान में कुछ युवक किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करते हैं. मकान में मकान मालिक नहीं रहते हैं. बीती शाम उन युवकों में किसी एक का जन्मदिन था जिसे मनाने के लिए डांसर को बुलाया था. डांस के दौरान ही दो युवकों ने मिल कर एक युवती के साथ जबरदस्ती की. पीड़िता ने कहा कि उसे डांस कार्यक्रम कराने के नाम पर बुलाया गया था, लेकिन वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई. उसने बताया कि वह आरोपित युवकों को पहले से नहीं जानती थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी 1 अमरनाथ तथा लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने दोनों युवतियों को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।