नालंदा (NALANDA): जदयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. पार्टी के खिलाफ जाकर अनंत सिंह जहां जनसुराज कैंडिडेट के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ जदयू MLC नीरज कुमार ने नीतीश कुमार ने मुलाकात की है. जदयू विधायक अनंत सिंह नीरज कुमार को हराने के लिए रोड शो कर रहे हैं. वो 200 किमी की जन आशीवार्द यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान समर्थकों ने उनके स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए हैं. जय बिहार-जय निशांत के नारे लगे.
नवादा में अनंत सिंह ने कहा कि अनुज सिंह को इतने वोट दीजिए कि दूसरे की जमानत तक जब्त हो जाए. नवादा से पहले नालंदा में कई जगह कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया. 'अनंत सिंह जिंदाबाद', 'छोटे सरकार जिंदाबाद' के नारे लगे. युवा उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए. पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने JDU कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जदयू विधायक का कहना है कि नीरज कुमार ने विधानसभा चुनाव में मेरा विरोध किया था, इस बार मैं नीरज कुमार को जीतने नहीं दूंगा.
गुरुवार को अनंत सिंह प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह के नॉमिनेशन में पहुंचे थे. बकायदा उन्होंने पटना में रोड शो भी किया था और कहा था कि ये पार्टी का चुनाव नहीं है. अनुज सिंह की जीत पक्की है. अनुज सिंह अनंत सिंह की 80 लाख की खुली जीप पर सवार होकर नॉमिनेशन के लिए निकले थे. इसे पटना में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन माना गया.
