Bihar

नालंदा में बड़ा हादसा, हिलसा स्टेशन पर मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतरीं, रेल परिचालन बाधित

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

नालंदा(NALANDA):बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां हिलसा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ है.जहां इस्लामपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. हादसे में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए.हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

राहत बचाव कार्य जारी 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है.हादसे के बाद हिलसा–इस्लामपुर रेलखंड पर रेल परिचालन फिलहाल बाधित हो गया है.जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी पटना-दनियावां होते हुए इस्लामपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान जैसे ही ट्रेन हिलसा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची, अचानक उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए.घटना के बाद रेलवे ने इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है.

हादसा किस वजह से हुआ जांच चल रही है

रेलवे की इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम बेपटरी हुए डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी है.हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.रेलवे अधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि ट्रैक बहाल होने के बाद ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सकेगा.उन्होंने कहा कि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

TagsBihar