Bihar

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी... खुले मंच पर क्यों आपस में भिड़ गए RJD के ये नेता? देखिए वीडियो

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

नालंदा (NALANDA):बिहार के नालंदा जिले में राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के मंच से एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए.जिस मंच से राजद की एकता और संगठन की ताकत का संदेश जनता तक पहुंचना था, उसी मंच पर नेताओं की खुली नोकझोंक देखने को मिली.इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है कि क्या राजद के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक है ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैF वीडियो

दरअसल, राजद के 30वें स्थापना दिवस पर नालंदा के बिहारशरीफ में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलने के क्रम में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव और बब्लू यादव आपस में उलझ गए.देखते ही देखते बहस बढ़ने लगी और माहौल पूरी तरह गरमा गया.स्थिति को देखते हुए पार्टी के अन्य नेताओं ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, शक्ति यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके जवाब में बब्लू यादव ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही.अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पार्टी में सब ठीक-ठाक तो है ना ?

भले ही पार्टी में अंदरूनी तौर पर सब कुछ ठीक-ठाक होने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन खुले मंच पर दो बड़े नेताओं का इस तरह आपस में उलझना और उसका वीडियो वायरल होना कहीं न कहीं बड़े सवाल खड़े करता है.अब विपक्ष को भी इस मुद्दे पर हमला बोलने का एक और मौका मिल गया है. ऐसे में आगे देखना होगा कि विपक्ष इस वायरल वीडियो और राजद नेताओं के बीच हुई नोकझोंक को किस तरह से उठाता है.