Bihar

अब मैं कहां जाऊं... इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादी, अब क्यों ससुराल के दरवाजे पर बिलख रही नई नवेली दुल्हन?

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

मुजफ्फरपुर (MUJAFFARPUR): आजकल सोशल मीडिया पर प्यार, मोहब्बत, अफेयर और मिलने-जुलने का ट्रेंड काफी ज्यादा है, जहां लोग कोसों दूर बैठे अनजान लोगों से दोस्ती कर लेते हैं और फिर इतना विश्वास हो जाता है कि प्यार भी हो जाता है. कुछ केस में तो बात शादी तक पहुंच जाती है, तो वहीं कुछ केस में शादी हो भी जाती है. लेकिन फिर शुरू होता है धोखेबाजी का खेल, तो इंसान का सिर घूम जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही लव अफेयर और धोखे की कहानी बताने वाले हैं, जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार, शादी और फिर धोखे का ऐसा खेल हुआ कि लड़की न घर की रही, न घाट की.

पढ़िए कहां का है पूरा मामला

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा का है, जहां एक युवती ने इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती की. प्रेम प्रसंग आगे बढ़ा, जिसका परिणाम यह हुआ कि राम जानकी मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली. लड़की को लगा कि अब उसका जीवन सेट हो चुका है, लेकिन जैसे ही वह ससुराल पहुंची, कुछ दिन के बाद दीपक उसे छोड़कर भाग गया. वहीं, अब ससुराल वाले भी उसे रखने से इनकार कर रहे हैं. लड़की अब ससुराल के दरवाजे पर बैठी है और सोच रही है कि उसके साथ यह क्या हो रहा है.

जरा सोचिए, जिस युवक को जीवनसाथी मानकर उस लड़की ने इतना बड़ा कदम उठाया और शादी की, वही उसे धोखा देकर चला गया. लड़की के ऊपर क्या बीतती होगी? क्या ऐसे में प्यार-मोहब्बत से लोगों का भरोसा नहीं उठेगा.यह कैसा प्यार है.युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद युवक अचानक उसे छोड़कर फरार हो गया. वहीं, उसके भागने के बाद उसके ससुराल वालों ने भी युवती को ससुराल में रखने से मना कर दिया. वहीं, अब यह प्रेम प्रसंग और शादी की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरी बात बताई है और पति के साथ रहने की गुहार लगाई है.

 ससुराल के दरवाजे पर बिलख रही नई नवेली दुल्हन

पीड़िता युवती का कहना है कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन अब ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में प्रवेश नहीं दे रहे हैं. पीड़िता के अनुसार, उसकी यहां के युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी. यह बातचीत धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था. इस दौरान युवती का दावा है कि नरसंडा के राम जानकी मंदिर में दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में युवक उसे छोड़कर फरार हो गया है. युवती का कहना है कि वह अपने पति और उसके परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. जब भी वह ससुराल पहुंची, तो परिवार के लोगों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताई अपनी परेशानी

न्याय की उम्मीद में युवती अपने पति के घर के दरवाजे पर बैठी हुई है. इस दौरान पीड़िता युवती लोगों को अपनी बात बता रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर न्याय की गुहार लगा रही है. युवती का कहना है कि वह दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है और चाहती है कि उसके साथ न्याय हो तथा शादी के बाद उसे उसका अधिकार मिले. उसके साथ भेदभाव एवं प्रताड़ना की जा रही है.वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवती के साथ वास्तव में शादी हुई है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाना चाहिए. वहीं, इस मामले में पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही शादी, आरोपों और युवक के फरार होने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, यह मामला अभी तक हम लोगों के संज्ञान में शिकायत से जुड़ा हुआ नहीं मिला है और अगर मिलता है, तो इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

TagsBihar