टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती से शादी का झूठा वादा कर तीन दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती को तीन दिन तक एक कमरे में बंद करके उसके साथ हैवानियत की गई. इसके बाद आरोपी उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता अब पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है.
फिर 3 दिन तक की हैवानियत, उसके बाद जो किया
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया. बंधक बनाकर तीन दिनों तक उसके साथ गलात काम किया. इसके बाद आरोपी युवती को उसके घर के पास छोड़ गया और कहा कि वह कुछ देर में लौटेगा, लेकिन वह वापस नहीं आया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
काफ़ी दिनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवक से उसका प्रेम-प्रसंग था. शादी का भरोसा देकर वह उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ तीन दिनों तक गलत काम किया गया. जब परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया. मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले पर पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने शादी की बात कहकर उसके साथ गलत काम किया. पीड़िता का शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया है. परिजन आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की मांग भी कर रहे हैं.इस मामले में सकरा थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि युवती के गायब होने की सूचना मिली थी. सोमवार को परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत में दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
