Bihar

धत्त तेरी! शादी के 28 साल बाद बेवफा हुआ पति, कर ली दूसरी शादी, पहली ने किया विरोध तो फिर जो हुआ....

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बदलते दौर के साथ पति-पत्नी के रिश्ते की डोर इतनी कमजोर हो चुकी है कि नए रिश्ते तो टूट ही रहे हैं, वहीं 28 साल और 30 साल पुराने रिश्ते भी बचाना मुश्किल हो चुका है. दरअसल, हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है. आखिर आजकल शादी के बाद भी लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर क्यों कर रहे हैं? आखिर क्या ऐसी नौबत आ रही है कि लोग इतने साल पुराने रिश्ते को भी तोड़ने में वक्त नहीं लगा रहे. आज हम जिस खबर के बारे में बात करने वाले हैं, वह काफी हैरान करने वाली है, जहां शादी के 28 साल बाद एक आदमी ने दूसरी औरत से शादी कर ली. वहीं, जब पहली पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. मामला यहीं नहीं रुका, पति ने पहली पत्नी के साथ मारपीट कर जोड़ी तक तोड़ दी.

पढ़ें कैसे 28 साल पुराना रिश्ता टूटा

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के रहने वाले सुमन कुमारी की शादी 7 मई 1998 को बैद्यनाथ कुमार यादव से हुई थी. शादी के बाद दोनों खुशहाल रह रहे थे. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उन्हें परेशान किया जाता था. पीड़िता महिला ने दावा किया है कि उन्हें पता चला कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है. इतना ही नहीं, उस महिला से एक बेटी होने की भी जानकारी है. इस वजह से पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ता गया. एक तरफ 28 साल पुरानी शादी को बचाना सुमन के लिए मुश्किल हो रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ दूसरी शादी की खबर सुनकर वह सदमे में थीं.

मारपिट का तोड़ दिया पहली पत्नी का पैर

पीड़ित महिला ने आवेदन में बताया है कि 7 अगस्त 2026 की शाम उनके पति घर पहुंचे, जिसको लेकर काफी बकझक हुई. उनके पति ने उनके साथ काफी मारपीट और गाली-गलौज किया. वहीं, उन्हें घर छोड़कर जाने के लिए भी कहा. लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. बताया जा रहा है कि 8 अगस्त को उनके मायके से परिवार के लोग पहुंचे, उनके साथ भी मारपीट की गई.

फिलहाल अरोपी पति की तलाश कर रही है पुलिस

एफआईआर के मुताबिक, पुलिस ने मामले में घायल सुमन को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां बताया गया कि उनकी जोड़ी टूट गई है. रात में उपचार के बाद मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में उनको रेफर किया गया, जहां उनके जोड़े पर प्लास्टर हुआ. पीड़ित महिला ने पूरे मामले की जांच कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मामले पर मुशहरी थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने कहा है कि जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस महिला के पति की तलाश में जुटी है. बताया जाए कि पति पेशे से शिक्षक हैं.

TagsBihar