Bihar

RJD को बड़ा झटका! लालू के करीबी अर्जुन राय ने छोड़ी पार्टी, सोमवार को थामेंगे BJP का दामन

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
RJD को बड़ा झटका! लालू के करीबी अर्जुन राय ने छोड़ी पार्टी, सोमवार को थामेंगे BJP का दामन

मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR): राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है.रविवार को मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अब अपने मूल सिद्धांतों और लालू प्रसाद यादव की नीतियों से भटक गया है। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.उन्होंने बताया कि वह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

पढ़िये अर्जुन राय ने क्या कहा

अर्जुन राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि देश और बिहार के विकास को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है.प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में पंचायत चुनाव से पहले प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का भी स्वागत किया.उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में लगातार बेहतर कार्य कर रही है.

राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है

अर्जुन राय के RJD छोड़कर BJP में जाने के फैसले को बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके इस कदम का असर विशेष रूप से उत्तर बिहार के चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस राजनीतिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.