☰
Bihar

Big Breaking: मुजफ्फरपुर में भीषण ब्लास्ट, 3 किलोमीटर तक सुनी गई आवाज, कई जानें जाने की आशंका

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

मुजफ्फरपुर: बड़ी घटना मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां भीषण ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट में कई लोगों के मौत की भी सूचना मिल रही है जबकि कई अन्य जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन की टीम पहुंच कर राहत बचाव में जुट गई है वहीं लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट है. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि करीब 3 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनी है वहीं आसपास के कई घरों में क्षति पहुंची है. घटनास्थल के आसपास कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके की है.

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जेसीबी से कुछ खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया. घटनास्थल के आसपास मौजूद कई लोगों के चिथड़े उड़ गए जबकि एक बिल्डिंग में आग लग गई. घटना में जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि आसपास के करीब 100 घरों में नुकसान पहुंचा है.

घटना को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री तथा स्थानीय सांसद डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने शोक व्यक्त किया और कहा कि घटना में कई लोगों के हताहत होने की स्थानीय स्तर से गंभीर सूचना प्राप्त हो रही हैं. उन्होंने पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है. इस दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं है. उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों को त्वरित निर्देश देते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जाए. घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए.

TagsBihar