Bihar

बेशर्म इश्क! तीन बच्चों की मां का पूर्व प्रेमी पर आया दिल, फिर जो किया सुनकर जाएगी शर्म

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
बेशर्म इश्क! तीन बच्चों की मां का पूर्व प्रेमी पर आया दिल, फिर जो किया सुनकर जाएगी शर्म

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कहा जाता है कि प्यार जात-पात उमर और समाज के बंधन को नहीं मानता लेकिन आजकल कलयुग के इस दौर में प्यार अब बेहाया और बेशर्म भी हो चुका है.ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि आजकल शादी के बाद भी कुछ महिलाएं और पुरुष अपने बच्चों तक के भविष्य की चिंता नहीं करते है और अपने स्वार्थ और प्यार के चक्कर में अपने हँसते खेलते गृहस्थी को बर्बाद करने में एक मिनट भी नहीं सोचते है. एक ऐसा ही मामला बिहार के मुंगेर जिले से सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.जहां एक तीन बच्चों की मां ने पूर्व प्रेमी के प्यार में दोबारा पड़कर उसके साथ फरार हो गई.उसके बच्चे अब मां के आने की आस देख रहे है तो वही पति भी थाने और यहां वहां के चक्कर लगा रहा है.

इससे पहले भी एक बार भाग चुकी थी महिला

मामले में महिला के पति ने जो कुछ खुलासा किया है वह काफी ज्यादा चौंकाने वाला है उसके मुताबिक उसकी पत्नी इससे पहले भी , इसक युवक के साथ फरार हो चुकी थी.जिसके बाद उसने उसको बरामद कर उसके परिवार को सौप दिया था लेकिन एक बार फिर वह घर छोड़ कर भाग गई है.आपको बता दें कि यह पूरा मामला वासेदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडीस्थान का है जहां महिला के इस कारनामे की चर्चा खूब जोरो शोरों से हो रही है.

सब्जी लेने के बहाने घर से निकली थी

पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी अनु कुमारी 2 जून की दोपहर घर से सब्जी लेने के बहाने निकली थी. जब वह देर रात तक नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने खोज भी शुरू की तो पता चला की वह अपने पुराने प्रेमी सुमित कुमार के चक्कर में पड़ी थी. पति का कहना है कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों को बातचीत करते भी देखा है, जिसका सबूत भी पति के पास है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अभी दिल्ली में रहता है,लेकिन दोनों के बीच संपर्क लंबे समय से बना हुआ है.

छोटे छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

महिला के पति ने बताया कि उसके छोटे-छोटे बच्चे है जो मां के बिना रो रहे है.वह वो कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है. अब उसने एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की गुहार लगाई है वही प्रशासन की ओर से भी कार्यवाही का पुरा भरोसा दिया गया है.