☰
Religion

CM सम्राट छठ मनाने पहुंचे पैतृक गांव, परिवार के साथ अर्घ्य दे कर की सुख समृद्धि की कामना

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे. सीएम सम्राट मुंगेर के तारापुर अंतर्गत लखनपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया तथा सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के परिवार के साथ गांव में छठ मनाने को लेकर आसपास के इलाके में भी उत्साह का माहौल रहा.

बता दें कि सीएम सम्राट की छोटी बहन और भाभी व्रत कर रही हैं. तारापुर के लखनपुर घाट पर सीएम सम्राट परिवार के साथ पहुंचे और अर्घ्य दिया. सीएम को अपने बीच देख कर स्थानीय लोगों ने कहा कि यह उनका अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव को दर्शाता है. राजनीतिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व के लिए गांव पहुंचकर पारिवारिक परंपरा को प्राथमिकता दी. सीएम सम्राट अर्घ्य के उपरांत आसपास के लोगों से मुलाकात कर फिर पटना वापस लौट जाएंगे.

TagsBihar