Bihar

सीएम के काफिले में शामिल सरकारी गाड़ी हुई खराब, धक्का लगाते जवानों का वीडियो वायरल

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

मुंगेर (MUNGER) : बिहार के मुंगेर जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल श्रम संसाधन विभाग की एक सरकारी गाड़ी अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई. वाहन के रुकते ही कुछ देर के लिए काफिले की रफ्तार प्रभावित हुई.

देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा में तैनात जवान तुरंत सक्रिय हुए. जवानों ने वाहन को धक्का लगाकर आगे बढ़ाने की कोशिश की जिसके बाद गाड़ी फिर से चालू हो सकी. इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

तकनीकी खराबी बताते हुए सामान्य घटना

वीडियो सामने आने के बाद लोग सरकारी वाहनों के रखरखाव को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.कई लोगों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल सरकारी वाहन की यह स्थिति है तो अन्य सरकारी गाड़ियों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. वहीं कुछ लोग इसे तकनीकी खराबी बताते हुए इसे सामान्य घटना मान रहे हैं.

किस तकनीकी कारण से बंद हुई थी गाड़ी

हालांकि, इस मामले में प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी किस तकनीकी कारण से बीच रास्ते में बंद हुई थी. पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस घटना को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

 

TagsBihar