☰
Bihar

मुंगेर में जदयू नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने 7 खोखा किया बरामद

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

मुंगेर: बड़ी खबर मुंगेर से है जहां बीती रात बेखौफ अपराधियों ने जम कर तांडव मचाया. अपराधियों ने देर रात जदयू नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 खोखा बरामद किया है, साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना मुंगेर क हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैला पाठक टोला गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दी रात बेख़ौफ़ अपराधियों ने जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

अचानक गांव में गोलीबारी की घटना के बाद दहशत का माहौल हो गया. सूचना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर छानबीन में जुट गई. इस दौरान पुलिस ने मौके से 7 खोखा बरामद किया है. मामले को लेकर बताया का रहा है कि जमीन विवाद की वजह से अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. मामले को लेकर जदयू नेता ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ भूमाफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं, जिसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं. दिन भर नीतीश संवाद कार्यक्रम के तहत बैठकों में वह व्यस्त थे. शाम में जब घर पहुंचे उसके कुछ देर बाद अपराधियों ने वहां पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

गोलीबारी की आवाज सुन घर में मौजूद लोग सहम गए, वहीं आसपास के घरों के लोग भी दहशत में आ गए. जदयू नेता ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद की वजह से उनके घर पर फायरिंग की गई है. हालांकि अभी घटना के पीछे कौन लोग थे और इसकी वजह की जानकारी नहीं मिल सकी है.

घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सात खोखे बरामद कर साक्ष्य जुटाए. स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में भी सात खोखे दिखाई देने की बात कही जा रही है. वहीं, पीड़ित पक्ष का दावा है कि अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही जमीन विवाद समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। 

TagsBihar