मुंगेर: मुंगेर में बारात से लौट रहे लोगों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसने 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना मुंगेर - मिर्जाचौकी फोरलेन पर कमरगंज के समीप की है. बताया जा रहा है कि गाड़ी बारात से लौट रही थी, तड़के करीब चार बजे कमरगंज के समीप अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. घटना में 8 लोग जख्मी हो गए, जिसमें 8 लोग जख्मी हो गए, जिसमें 4 की हालत गंभीर है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एलान के अस्पताल पहुंचाया गया.
जानकारी के अनुसार, बारात सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव से बारात सुल्तानगंज के मकनपुर गई थी. शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस लौट रही थी, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. घायलों की पहचान अमन कुमार, अविनाश कुमार, अशोक यादव, बादल कुमार, शिवम कुमार, आदित्य कुमार और नया रामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी पीयूष कुमार के रूप में की गई.
सदर अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया गया. चिकित्सक डॉ फैज उद्दीन ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कर विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. शादी की खुशियां लेकर लौट रहे परिवारों के बीच इस हादसे के बाद चिंता और अफरातफरी का माहौल बन गया है.