मधेपुरा: मधेपुरा में मंगलवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की 13 व्यक्ति जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गईं वहीं स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना मधेपुरा के मानिकपुर चौक के समीप की है जहां एक सड़क ऑटो और दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 13 अन्य जख्मी हो गए. घायलों में अधिकांश महिला शामिल हैं. मृतक की पहचान मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव वार्ड 12 निवासी संदीप कुमार के रूप में की गई है जबकि जख्मियों की पहचान पुरैनी निवासी प्रिंस कुमार, दिलखुश कुमार, गुलशन कुमार, नीतू देवी, सूर्यमणि देवी, मुन्ना स्वर्णकार, चुनमुन देवी, रेखा देवी, बबीला देवी, धनेश्वरी देवी और मुन्ना मिटा के रूप में की गई.
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो में सवार सिंहेश्वर स्थान के रहने वाले लोग महादेवपुर घाट से स्नान कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मानिकपुर ओवरब्रिज के पास ऑटो की एक बाइक से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित हो कर दूसरी बाइक से टकरा गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद जख्मियों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे वहीं स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सचिन कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. जख्मियों में तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.