☰
Bihar

Breaking: भीषण सड़क हादसा, लखीसराय में सुबह सुबह 5 की मौत, 3 जख्मी

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

लखीसराय: बड़ी खबर लखीसराय जमुई मुख्य मार्ग से है जहां एक भीषण हादसा में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए. घना तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के समीप की है जहां एक ट्रक और स्कॉर्पियो को आमने सामने टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया.

बताया जा रहा रहा कि स्कार्पियो जमुई की तरफ जा रही थी तभी गुणसागर के समीप आमने सामने टक्कर हो गई. घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य जख्मी हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी घायलों और पीड़ितों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में दो महिला, एक बच्चा और चालक सहित दो पुरुष शामिल बताये जा रहे हैं. वहीं, सदर अस्पताल में तीन घायलों का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिस पर लगातार नजर रखी जा रही है. घटना की सूचना पर तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं और यातायात को सुचारू कराया. पुलिस मृतकों की पहचान करने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

TagsBihar