Bihar

बड़ी खबर:लखीसराय हादसे पर सरकार का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपये

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

लखीसराय(LAKHISARAI):सोमवार को लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ की घटना में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना को लेकर सरकार की ओर से मुआवजे का भी ऐलान किया गया है. हादसे में मृत लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की गई है.बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की.

प्रशासन को राहत और चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार नजर

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी तरह की लापरवाही न हो.मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है. प्रशासन को राहत और चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

नीतीश कुमार ने भी जाताया इस हादसे पर दुख

वहीं, नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मर्माहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

TagsBihar