☰
Bihar

बिहार: मोटी रकम वसूल डंकी रूट से भेजते थे विदेश, पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में AIMIM नेता गिरफ्तार

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

किशनगंज: किशनगंज पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से कथित एआईएमआईएम के नेता को उसके सहयोगी के साथ पटना से गिरफ्तार किया है. दोनों पर पाकिस्तान से कनेक्शन होने का आरोप है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना और कथित एआईएमआईएम नेता पूर्णिया के वैसा निवासी हाजी नाहिद गनी और उनके सहयोगी कालाठिया निवासी मोहम्मद तवरेज पर आरोप है कि ये लोग विदेशों में नौकरी करने के लिए जाने वाले इक्षुक युवाओं से मोटी रकम लेकर डंकी रूट से विदेश भेजते थे. इतना ही नहीं विदेश में इनके पाकिस्तानी एजेंट यहां से जाने वाले लोगों को बंधक बना कर अपने हिसाब से काम करवाते थे.

टूरिस्ट वीजा पर भेजते थे थाईलैंड फिर डंकी रूट से मलेशिया

पुलिस की जांच में सामने आई है कि आरोपी लोगों को वैध वर्क परमिट पर विदेश भेजने का झांसा देकर मोटी एकम ऐंठते थे. उनके विरुद्ध मिली एक शिकायत के अनुसार लोगों को टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेजा जाता था फिर वहां से डंकी रूट से मलेशिया पहुंचा दिया जाता था जहां सभी को पाकिस्तानी एजेंट के हवाले किया जाता था. वहां पहुंचने के बाद लोगों का पासपोर्ट जब्त कर बंधक बना लिया जाता था और अमानवीय तरीके से इक्षा के विरुद्ध काम करवाया जाता था.

पीड़ित ने बताई आपबीती

मामले ने एक पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके बेटे नूरजाफर को विदेश भेजने के लिए पहले 1 लाख 80 हजार रूपये लिए और फिर डंकी रूट से मलेशिया भेज दिया. मलेशिया में उससे जबरन दूसरे काम करवाए जाते थे. इसी बीच इमिग्रेशन पुलिस की छापेमारी हुई जिसके बाद वह जंगलों में छिप गया और स्थानीय लोगों से संपर्क कर किसी तरह भारत वापस आया. परिजनों का आरोप है कि वहां से अपने घर वापस आने के लिए लाखों रुपए की मांग की गई थी. 

पाकिस्तान कनेक्शन की जांच शुरू

मामले में एसडीपीओ खुशरू सिराज ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित कर तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पटना से दोनों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल इसके विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. साथ ही पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच जांच की जा रही है. इसके साथ ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों और किसी दूसरे मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है. पुलिस अब इनके बैंक खातों, हवाला नेटवर्क और विदेशी संपर्कों की वित्तीय पड़ताल कर रही है.

TagsBihar