Bihar

खगड़िया में निगरानी का बड़ा एक्शन, 45 हजार घूस लेते मनरेगा पीओ और लेखापाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

खगड़िया (KHAGARIA):बिहार के अलग-अलग जिलों से सरकारी अधिकारियों के घूस लेने के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन इसके बावजूद ये लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है. ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी और लेखापाल को 45,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. दोनों की पहचान मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रमनजी भाई और लेखापाल साहित अकरम के रूप में हुई है.

वेंडर को भुगतान करने के नाम पर पीओ रिश्वत की मांग कर रहा था

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, एक वेंडर को भुगतान करने के नाम पर पीओ रिश्वत की मांग कर रहा था.इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची. सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों घूसखोर अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया. उनके पास से मांगी गई 45,000 की रिश्वत की राशि भी बरामद की गई है. फिलहाल दोनों से निगरानी की टीम पूछताछ कर रही है.

सरकारी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप

बताया जा रहा है कि रमनजी भाई के पास चौथम प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) का भी अतिरिक्त प्रभार है.इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है.

TagsBihar