Bihar

पत्नी का चल रहा था फोटोग्राफर से चक्कर, जब पति को लगी भनक, तो कर दिया खौफनाक कांड

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
पत्नी का चल रहा था फोटोग्राफर से चक्कर, जब पति को लगी भनक, तो कर दिया खौफनाक कांड

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल रोजाना एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरे देखने सुनने को मिल जाती है.जहां कभी पति पत्नी की हत्या कर देता है तो कभी प्रेमी की हत्या की जाती है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है जहां पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर एक पति ने एक युवक के साथ बड़ा कांड कर दिया है.जिसके बाद लोग भी सन्न रह गए.

हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया

मामले की मिली जानकारी के मुताबिक पुरा मामला फलका थाना क्षेत्र के छोहार पंचायत के मोहजान गांव स्थित बभनी बहियार का है.जहां छोहार गांव निवासी मनीष कुमार 22 साल के युवक की निर्मम हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक घर में सो रहा था जहां से महिला के पति ने उसको फोन करके बुलाया.

मामले में युवक के पिता ने किया सनसनीखेज खुलासा

मामले की जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे का मोहजान गांव निवासी पप्पू पासवान की पत्नी सीता देवी से पिछले कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर सीता देवी के पति ने कई बार मनीष को चेताया भी था कि वह सुधरजाए लेकिन मनीष नहीं माना.और वह बार-बार महिला से मिलने जाता था.वही मनीष के पिता का कहना था कि वह महिला भी फोन कर उसको बुलाती थी.इसी के गुस्से में आकार पप्पू ने उनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया है.

हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस

जानकारी के मुताबिक मनीष की लाश खेत में मिली. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.मृतक के पिता का कहना है की जल्दी ही इस मामले के आरोपियों को पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.घटना के संबंध में डीएसपी शर्मा ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. माता पिता ने भी इसी बात की ओर इशारा कर रहे है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि सही वजह और आरोपियों तक पहुंच जा सके.