कटिहार(KATIHAR):महिला सम्मान की हकदार है, चाहे वह किसी भी रिश्ते में हो, चाहे बेटी हो, पत्नी हो, मां हो या फिर आपकी बहन हो. लेकिन बिहार में आए दिन हमें कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जो मानवता को शर्मसार करती हैं और महिलाओं को भी बेइज्जत करने का काम करती हैं. दरअसल, बिहार के कटिहार जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के साथ बर्बरता की जा रही है. वहीं, उसको खंभे से बांधकर एक युवक उसका कपड़ा फाड़ रहा है. चाहे वह रिश्ते में कोई भी लगता हो, लेकिन क्या किसी को हक है कि वह किसी भी महिला को ऐसे बेइज्जत किया जाए और उसके कपड़े फाड़े जाएं. लेकिन बिहार में यह आम बात है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आसपास के जो लोग हैं, वह भी आवाज नहीं उठा रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह आम बात लगती होगी.
मानवता को झकझोर देने वाला है वीडियो
दरअसल मानवता को शर्मसार करने वाला पुरा मामला बिहार के कटिहार जिले का है, जहां एक महिला के तलाकशुदा पति ने पहले तो उसके साथ मारपीट की. फिर उसको खंभे से बांधकर उसका कपड़ा फाड़ने लगा. वह भी सार्वजनिक तौर पर. कई लोग वहां मौजूद थे और उसके साथ ऐसी बर्बरता की जा रही थी. महिला महिलाओं की गलती बस इतनी है कि पति से तलाक होने के बाद उसके घर पर अपने जो समान या कपड़े थे वह उसे लेने आई थी
लेकिन तभी उसके पहले पति को इतना गुस्सा आया कि महिला का पति उसको मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ने लगा तो वहीं दूसरी तरफ गंदी गालियां दे रहा था. वायरल वीडियो ने एक बार फिर महिलाओं के प्रति समाज के नजरिये को उजागर किया है. महिला को जहां लोग लक्ष्मी का रूप मानते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उसे इस तरह से बेइज्जत किया जाता है.
तलाक के बाद समन लेने पहुंची थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला तलाक के बाद अपने पहले पति के घर अपना सामान लेने पहुंची थी. तभी उसके पहले पति और उसके घर वालों ने महिला को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की. फिर उस महिला के कपड़े फाड़ दिए. वायरल वीडियो 11 अगस्त का बताया जा रहा है. महिला के पति शंजर आलम का कहना है कि इस मामले को लेकर आजमनगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक इस मामले में ना एफआईआर की गई है और ना ही किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की गई है.
