Bihar

कटिहार: सोमवारी का जल भरने कमला नदी में गए 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत, इलाके में पसरा मातम

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

कटिहार(KATIHAR):बिहार के कटिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सावन की सोमवारी पर नदी में जल भरने गए तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पुरा मामला बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी का है. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिसमें चार बच्चों को किसी तरह बचा लिया गया, जबकि तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई.

नहाने के दौरान फ़िसल गया पैर

परिजनों के अनुसार, जलस्तर बढ़ने के कारण बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी. काफी प्रयास के बाद चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका.मृतकों को कोढ़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. पूरे इलाके में मातम का माहौल है.परिजनों ने आरोप लगाया कि सावन सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद नदी पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. उनका कहना है कि नदी में जलस्तर बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए.

स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि सावन की सोमवारी के अवसर पर नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल भरने और स्नान करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए थे, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके.हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

TagsBihar