Bihar

हाय रे कलयुग ! युवक पर फेमस होने का चढ़ा ऐसा भूत कि पत्नी की आबरू से कर बैठा खिलवाड़, पढ़िये पूरा मामला

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा पवित्र बंधन माना जाता है जो सात जन्मों के लिए साथ निभाने का वादा होता है.शादी के वक्त कन्यादान होता है तो लड़का पानी ग्रहण करता है तो इस चीज का वादा करता है कि आज और इस वक्त से वह अपनी पत्नी का मान सम्मान का रक्षक होगा, यानी उसकी इज्जत आबरू को बचाना उसका परम कर्तव्य होगा,लेकिन कलयुग के इस बदलते दौर में पति पत्नी का रिश्ता महज एक मजाक बनकर रह गया है.जहां कुछ लोग पत्नी की इज्जत को बचाना तो दूर उसकी इज्जत को सरेआम नीलम करने पर उतारू हो जाते है.

अपनी ही पत्नी की आबरू सरेआम नीलम कर बैठा युवक

दरअसल सोशल मीडिया के इस दौर में सभी को फेमस होने का काफी ज्यादा शौक चढ़ा हुआ है,लेकिन फेमस होने का मतलब यह नहीं होता है कि आप किसी की इज्जत को उछाल कर आगे बढ़ें या फेमस हो.बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक फेमस होने के चक्कर में अपनी ही पत्नी की आबरू सरेआम नीलम कर बैठा और सोशल मीडिया पर निजी वीडियो और फोटो वायरल कर दिया.वही जब इस बात की जानकारी पत्नी को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

आरोपी पति गिरफ़्तारी 

वही पत्नी ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है.मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी आसिफ आलम ने बताया कि कटिहार जिले के मनिहारी क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने उसके बिना किसी की जानकारी के उसके निजी वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है शिकायत मिलने के बाद जब जांच की गई तो आरोपों की पुष्टि हुई जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

आरोपी ने स्वीकार किया गुनाह

वही पति ने पूछाताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है उसने कहा है कि सोशल मीडिया पर तेजी से मशहूर होने और अधिक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसने वीडियो को वायरल किया है.पुलिस ने आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद जेल भेज दिया है.मामले में दिलचस्प मोड तब सामने आया जब आरोपी ने दावा किया कि पंचायत की ओर से उसका उसकी पत्नी से पहले तलाक हो चुका है. हालांकी पुलिस का कहना है कि ये दावा जांच और कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता है,क्योंकि किसी भी महिला की निजी तस्वीर या फोटो बिना अनुमति के शेयर करना गंभीर अपराध है. चाहे वह आपकी पत्नी हो या ना हो. फिलहाल आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

TagsBihar