Bihar

 'नशा मुक्ति' के नाम पर अय्याशी का खेल? संचालक का लड़की के साथ वीडियो वायरल

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

कटिहार (KATIHAR): नशा मुक्ति केंद्र वह संस्था होती है,जहां नशे की लत से जूझ रहे व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया जाता है, ताकि वह नशा छोड़कर सामान्य जीवन जी सके. जब कोई व्यक्ति अपनी आदतों पर काबू नहीं पा पाता और नशे की वजह से उसका जीवन प्रभावित होने लगता है, तो परिजन उसे उम्मीद के साथ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराते है कि वहां सही इलाज, देखभाल और काउंसलिंग के जरिए वह सुधार कर सकेगा लेकिन अब इन केंद्रों पर भी अब सवाल खड़े होने लगे है क्यों बताते है.

पढ़िये कहां का है मामला 

दरअसल बिहार के कटिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने नशा मुक्ति केंद्रों के दावों और उनकी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.शहर के बिनोदपुर स्थित 'न्यू जर्नी नशा मुक्ति केंद्र' के संचालक अक्षय कुमार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नशा मुक्ति केंद्र का संचालक एक लड़की और हाथ में पिस्टल के साथ बेहद आपत्तिजनक अंदाज में नजर आ रहा है.

वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है और लोग कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे है.जिस केंद्र पर लोगों को सुधारने और सही रास्ते पर लाने का दावा किया जाता है, वहां से जुड़े कर्ता-धर्ता का यह रूप देखकर हर कोई हैरान है. मामला टाउन थाना से जुड़ा है.जैसे ही वीडियो संज्ञान में आया, टाउन थाना द्वारा इस पर एफआईआर दर्ज की गई है. जिसमें एक नामजद अभियुक्त है और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.हालांकी हमारा चैनल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.