Bihar

BREAKING:जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कटिहार में बीजेपी नेता के भाई को सीने में मारी गोली, हालात गंभीर 

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार के कटिहार जिले से जमीन विवाद में खूनी संघर्ष की एक घटना सामने आई है, जहां भाजपा नेता ओम प्रकाश यादव के भाई विकास यादव को गोली मार दी गई.इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है.वहीं, वीडियो में एक व्यक्ति फायरिंग करता हुआ भी नजर आ रहा है.गोली विकास यादव के सीने में जा लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

लम्बे समय से ज़मीन को लेकर चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला हवाई अड्डा इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में तब्दील हो गई, जिसमें विकास यादव को उनके भाई के साले ने गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है पुलिस

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए जांच की कमान संभाली.वायरल सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस जांच कर रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही घटना का मिलान अन्य सबूतों के आधार पर किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.वायरल वीडियो में घर के भीतर दोनों पक्षों के लोग धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है.इसी दौरान एक व्यक्ति हथियार निकालकर फायरिंग करता नजर आता है.हालांकि, अब तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

TagsBihar