☰
Bihar

BREAKING: शहर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

जहानाबाद (JEHANABAD): जहानाबाद में पुलिस ने कई होटलों में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान कुछ होटलों से युवक-युवतियों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने की सूचना है. पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. इस कार्रवाई के दौरान कुछ होटलों से युवक युवतियों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई है. पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के होटलों के समीप लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

कई होटलों में एक साथ पहुंची पुलिस की टीम

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित कई होटलों को एक साथ जांच के दायरे में लिया. टीम ने होटलों में ठहरे लोगों और वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी जुटाई. इस दौरान कुछ कमरों से युवक-युवतियों को पकड़े जाने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

छापेमारी की खबर फैलते ही जुटी भीड़

पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों और आसपास के लोगों के बीच हलचल तेज हो गई. जैसे ही छापेमारी की खबर फैली, होटलों के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी. काफी देर तक इलाके में गहमागहमी का माहौल बना रहा. पुलिस की टीम ने मौके पर स्थिति संभालते हुए पकड़े गए युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए नगर थाना पहुंचाया.

एसडीपीओ ने दी कार्रवाई की जानकारी

फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है. छापेमारी के पीछे की वजह, होटलों में मिली परिस्थितियों और पकड़े गए लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.