टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार के जहानाबाद जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है. जहां एसटीएफ के एक जवान की अपनी ही सरकारी पिस्टल से गोली चलने के कारण मौत हो गई.घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.वहीं सूचना मिलते ही एसटीएफ जवान के गांव और परिवार में मातम छा गया.
पढ़े कहां का है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरी घटना जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के चिरी मोड़ के पास की है. मृतक की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है, जो एसटीएफ में जवान थे. यह हादसा ड्यूटी के दौरान हुआ.
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार अपनी सरकारी पिस्टल कमर में लगाकर ड्यूटी कर रहे थे.इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो सीधे उन्हें ही लग गई. गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.अन्य जवानों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पिस्टल से अचानक गोली कैसे चल गई?
वहीं, धीरज कुमार की मौत के बाद कई बड़े सवाल उठ रहे है.कमर में लगी पिस्टल से अचानक गोली कैसे चल गई? यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण या साजिश है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
