Bihar

जमुई में छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाने पर किया पथराव, पुलिस ने भी की फायरिंग

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

जमुई(JAMUI):गुरुवार जमुई में कोचिंग जाने के दौरान एक बालू हाइवा की चपेट में आने से मुस्कान कुमारी नाम की एक छात्रा की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने खैरा थाना पर पथराव कर दिया.वहीं, जवाब में पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और तनाव का माहौल है.

अचानक हुई पत्थरबाजी से थाना परिसर में अफरा-तफरी

बता दें कि छात्रा की मौत के बाद भीड़ ने थाने पर पथराव किया है.अचानक हुई पत्थरबाजी से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई तथा कई पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा.हलांकि इसमे कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए है.स्थिति लगातार तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने पहले लोगों को समझाने और भीड़ को भगाने का प्रयास किया.लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने और प्रदर्शन पत्थरबाजी करते रहे जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया.

इलाके में अतिरक्त पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है.इसके साथ ही लोगो से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की जा रही है.फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है.घटना के दौरान हुई क्षति की जानकारी जुटाई जा रही है. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

TagsBihar