Bihar

OMG! ममेरी बहन से शादी के लिए नैंसी बनी राहुल,फिर किया कुछ ऐसा कि..

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

जमुई (JAMUI):बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर इलाके से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां जेंडर परिवर्तन के बाद नैंसी (अब राहुल) ने अपनी ममेरी बहन और शिक्षिका राखी कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. यह विवाह पटेश्वर नाथ मंदिर में संपन्न हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था

जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था और समय के साथ यह रिश्ता मजबूत होता गया. नैंसी कुमारी ने बाद में जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर ली, जिसके बाद वे राहुल के नाम से जाने जाने लगे.इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता देने का फैसला किया और मंदिर में सात फेरे लेकर शादी कर ली.

परिवार ने पारंपरिक रस्मों के साथ उनका स्वागत किया

शादी के बाद जब नवविवाहित जोड़ा राहुल के घर पहुंचा तो परिवार ने पारंपरिक रस्मों के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें परिवार के सदस्य गृह प्रवेश और अन्य रस्में निभाते नजर आ रहे है.यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे प्रेम की जीत बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे बदलते सामाजिक परिवेश और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उदाहरण मान रहे है. हालांकि इस मामले में जेंडर परिवर्तन और विवाह से जुड़े दस्तावेजों की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

TagsBihar