जमुई: बिहार में आए दिन संपत्ति विवाद में खूनी और हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आती रहती है. इसी कड़ी में जमुई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां दिनदहाड़े जमीन के विवाद में रिश्ते का क़त्ल कर दिया गया. घटना जमुई के गरही थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के पेसरा झीकटी गांव की है जहां गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में सीने पर कुल्हाड़ी लगने से विजय यादव नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया जबकि आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक विजय यादव का गोतिया के साथ जमीनी विवाद चल रहा था. इसी वजह से गुरुवार को भी उसकी कहासुनी हुई जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगो ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. मृतक के सीने पर कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.
घटना की सूचना मिलते ही गरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस घटना के कारणों, जमीन विवाद की पृष्ठभूमि और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस की ओर से घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है.