☰
Bihar

बिहार के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 23 ट्रेनें रद्द और 25 का रूट बदला, सफर से पहले देखें अपडेट

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

TNP DESK : बिहार से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. रेलवे ने 25 सितंबर 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. जानकारी के अनुसार 23 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 25 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा 9 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जांच करना यात्रियों के लिए जरूरी है.

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

रेलवे की सूचना के अनुसार प्रभावित ट्रेनों में 1327, 1301, 1315, 1316, 1419, 1307, 1805, 1302, 1862, 1527, 1329, 6375 और 1322 नंबर शामिल हैं. इसके अलावा 1303, 1328, 6326, 1404, 1526, 1528, 6304 और 1318 समेत अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है. यात्रियों को सलाह है कि ट्रेन नंबर के साथ स्टेशन पर उपलब्ध जानकारी की भी पुष्टि कर लें.

9 ट्रेनों के शुरुआती और अंतिम स्टेशन में बदलाव

कुछ ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य तक चलाने के बजाय बीच के स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा. वहीं, कुछ सेवाएं अपने सामान्य शुरुआती स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से यात्रा शुरू करेंगी. प्रभावित सेवाओं में 63205, 63217, 15713, 63571 और 15503 शामिल हैं. वापसी दिशा में 63572, 15714, 15510 और 63218 के परिचालन में भी बदलाव किया गया है.

किऊल और पटना रूट की ट्रेनें भी डायवर्ट

किऊल-शेखपुरा-बेहस-बख्तियारपुर मार्ग से 13047, 63209 और 12303 समेत कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. दूसरी दिशा में 1334, 13208, 63210, 63212 और 13006 का मार्ग प्रभावित रहेगा. पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर 15483, 13247, 22233 और 12435 को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. वापसी में 15484, 22234 और 13246 का रूट भी बदला गया है.

गया-किऊल और मुंगेर रूट पर भी असर

गया-किऊल रेलखंड पर 12273, 15658 और 13035 को डायवर्ट किया गया है, जबकि दूसरी दिशा की 13038, 12260 और 15657 भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. मुंगेर रूट पर 15097 और 17008 के मार्ग में बदलाव किया गया है. पीजी रूट पर 1331 और 1332 भी प्रभावित हैं. यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और रूट जरूर जांच लेना चाहिए, ताकि अचानक हुए बदलाव के कारण परेशानी से बचा जा सके.

TagsBihar