Bihar

औरंगाबाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर अपने साथ भी किया ये कांड

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):पति-पत्नी के रिश्ते में रोजमर्रा की छोटी-मोटी नोकझोंक आम बात होती है.सुबह-शाम के खाने-पीने के स्वाद को लेकर भी अक्सर विवाद हो जाता है. लेकिन कलयुग के इस दौर में लोग इतने ज्यादा आक्रामक हो चुके हैं कि छोटी-छोटी बातों पर भी पति-पत्नी एक-दूसरे की जान लेने से पीछे नहीं हट रहे है.दरअसल, बिहार के कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अधौरा थाना क्षेत्र के बघौटा गांव में खाना बनाने के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, इसके बाद उसने खुद पर भी जानलेवा हमला कर लिया.उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है.

पति-पत्नी के बीच पिछले एक सप्ताह से किसी बात को लेकर था विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृत महिला की पहचान 36 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है, जो बघौटा गांव निवासी जय हिंद सिंह की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.बुधवार देर रात भी दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जय हिंद सिंह ने अपनी ही पत्नी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद जब मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, तो आरोपी पति ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई.

बेटे अजीत कुमार सिंह ने अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप

मृत महिला के बेटे अजीत कुमार सिंह ने अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है. उसने बताया कि उसके पिता और मां के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था.विवाद के दौरान उसके पिता ने पहले उसकी मां की पिटाई की और फिर गोली मार दी.वहीं, घटना के बाद अधौरा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची.थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

TagsBihar