☰
Bihar

Bihar : शिक्षक की हरकत पर गांव में भारी नाराजगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; प्रधानाध्यापक पर भी सवाल

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

गोपालगंज: गुरु और शिष्या के रिश्ते को तार तार करने वाले एक आरोपी शिक्षक को गोपालगंज पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. गोपालगंज के उचकागांव थाना की पुलिस ने वृंदावन प्लस टू स्कूल के शिक्षक को सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी एहसान अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक प्रधानाध्यापक की अनुमति के बगैर ही 5 छात्राओं को लेकर भ्रमण के लिए राजगीर चला गया था. इस दौरान उनकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने उचकागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए थे. लोगों ने तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उचकागांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ और उचकागांव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. जांच में डीआईयू टीम को भी शामिल किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर वायरल वीडियो की जांच की और आरोपित शिक्षक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की.

आपत्तिजनक वीडियो के प्रसारित होने के बाद स्कूल में भी आक्रोश देखने को मिला था. इस दौरान शिक्षक की पिटाई किये जाने की भी सूचना है. इसके बाद थानाध्यक्ष आशुतोष झा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीवान के बड़हरिया में छापेमारी कर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

TagsBihar