गोपालगंज(GOPALGANJ):मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने सोमवार को गोपालगंज अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एक के एम-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जहां वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने अपनी पक्ष को रखते हुए कहा कि पुलिस की ओर से दर्ज किया गया केस फंसाने के लिए दर्ज किया गया है.
कोर्ट से मिली नियमित जमानत
कोर्ट के आदेश पर विधायक अनंत सिंह व सिंगर गूंजन सिंह कोर्ट में उपस्थित है. जबकि अभियोजन पक्ष से एपीओ मंजय मधूप ने कोर्ट को बताया कि पुलिस की ओर से सौंपे गये चार्जशीट में दोनों लोगों पर गंभीर आरोप है. अश्लील गीत पर डांसर के साथ डांस कर हथियार लहराया गया था. कोर्ट ने दोनों पक्ष को सुनने के बाद दोनों की स्थायी जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया. कोर्ट में अनंत सिंह पहुंचे तो जज उठ चुके थे. कोर्ट में दोनों के अदालत पहुंचते ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.
पढ़िये कब का है मामला
आपको बताएं कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव का है. 2 और 3 मई को विधायक अनंत सिंह भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम के दौरान अश्लील गीत पर डांसर के साथ हथियार के साथ नृत्य करना और उसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित किया गया. मीरगंज थाने में दर्ज कांड 247/26 दर्ज था.
