☰
Bihar

गोपालगंज में सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत, इसी महीने मनाने वाले थे शादी की पहली सालगिरह

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

गोपालगंज: गोपालगंज में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में शादी की सालगिरह मनाने से पहले ही एक दंपत्ति की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव की है जहां किसी काम से बाइक पर सवार होकर बाहर निकले दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई. मृतक की पहचान ग्रामीण अक्षय राम और उनकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में की गई.

घटना के संबंध में बताया गया कि दंपत्ति किसी काम से बाइक पर सवार हो कर निकले थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और आगे की जांच में जुट गई है.

परिजनों ने बताया कि दोनों की शादी पिछले वर्ष नवंबर में हुई थी और अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था. सड़क हादसे में दोनों की मौत से परिजन समेत पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है.

TagsBihar