Bihar

शर्मनाक ! 5 महीने से नाबलिग भतीजी के साथ गलत काम कर रहा था चाचा, जब हुई गर्भवती तो खुला राज,पढ़िए, कहां का है मामला

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
शर्मनाक ! 5 महीने से नाबलिग भतीजी के साथ गलत काम कर रहा था चाचा, जब हुई गर्भवती तो खुला राज,पढ़िए, कहां का है मामला

गया(GAYA):बिहार के गया जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है.जिसको सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा. जहां बांके बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बच्ची से उसके चाचा ने घिनौनी हरकत की है. जानकरी के मुताबिक उसका चाचा पिछले 5 महीने से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था.लेकिन वो डर से अपने परिवार वालों को कुछ भी नहीं बोलती थी और दरिंदा उसे रोजाना हवस का शिकार बनाता था. यह राज तब खुला जब बच्ची गर्भवती हो गई.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

वही इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है.वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. ये कलयुगी चाचा पिछले 5 महीने से बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था लेकिन बच्ची उसके डर से घर वालों को कुछ भी नहीं कह रही थी.वही बच्ची के गर्भवति होने के बाद आरोपी चाचा उसका गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा था.जिसके बाद बच्ची ने अपने माता-पिता को पुरे घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार सदमा में चला गया.समाज और लोक लाज छोड़कर परिजनों ने हिम्मत जुटाई और थाने में मामले को दर्ज करवाया, जहां एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, इसके बाद केस दर्ज करवाया. 

आगे मामले की जांच कर रही है पुलिस 

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुरू की और आरोपी को कर गिरफ़्तार कर लिया गया है. जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला.इस घटना ने चाचा भतीजी के प्यारे से रिश्ते को कलंकित कर दिया है चारों तरफ अब आरोपी चाचा पर लोग थू थू कर रहे है.