Bihar

मोमोज की दुकान की आड़ में नाबालिगों को निशाना बनाता था रेहान अंसारी,अश्लील वीडियो वायरल 

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

गया(GAYA):गया जिला के बांके बाजार का एक युवक रेहान अंसारी जिसका दर्जनों लड़कियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिन-जिन लड़कियों को उसने निशाना बनाया है वह ज्यादातर महादलित समाज की नाबालिग लड़कियां शामिल है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इतनी आपत्तिजनक है कि उसे सार्वजनिक रूप से देखा नहीं जा सकता है, उसमें कई लड़कियों के जीवन से जुड़े प्रतिष्ठा शामिल है. रेहान अंसारी बांके बाजार थाना क्षेत्र के टंडवा पंचायत के बांके बाजार का निवासी है जिसके पिता का नाम दुखन अंसारी बताया जा रहा है.

मोमोज की दुकान की आड़ में नाबालिगों को निशाना बनाता था रेहान अंसारी

नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फसाने के लिए रेहान अंसारी ने बाकी बाजार में मोमोज की दुकान चलाता था, मोमोज खाने के लिए लड़कियां अक्सर उसके दुकान पर आया जाया करती थी इस दौरान वह सुंदर और अच्छी लड़कियों को अपना निशाना बनाते और उन्हें अपने प्रेम जाल में फसता था. दावा किया जा रहा है कि रेहान अंसारी दर्जनों से अधिक लड़कियों की जिंदगी के साथ खेल चुका है और उसके आपत्तिजनक वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रखा है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि वह विश्व प्रसिद्ध बांके धाम मंदिर वन परिसर में लड़कियों को पहले फुला कर पहाड़ की तरफ ले जाता और वहां उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते और उनके वीडियो को भी बना कर रख लिया करता था कई बार स्थानीय युवकों ने रेहान अंसारी को आपत्तिजनक हालत में पड़ा देखा लेकिन समाज के डर से किसी ने आवाज नहीं उठाई.

वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश

वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश व्याप्त होने लगा और रेहान अंसारी के खिलाफ कई लोग थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की. वह सभी धर्म जाति वर्ग समुदाय के लड़कियों को अपना निशाना बनाता था. हद तो तब हो गई जब कई लड़कियां उसके प्रेम जाल में फस कर उसके साथ अश्लील वीडियो बना डाली. हालांकि इस संबंध में बांके बाजार थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के भाई द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर एससी-एसटी पोक्सो एक्ट दुष्कर्म तथा कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही रेहान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल ऑफिशियल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच करके कई साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है.

महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल

पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील क्या है कि महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो को वायरल ना करें और महिलाओं की प्रतिष्ठा का ध्यान रखें. हालांकि वायरल वीडियो के बाद कई लड़कियों के नाम सामने आ सकते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में काफी दिक्कत होने की संभावना है.

TagsBihar