☰
Bihar

Big Breaking: गया जी में लाखों के जेवर की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटे 5 किलो चांदी और सोने के आभूषण

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

गया जी: बड़ी खबर बिहार के गया जी से है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बाइक सवार स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लाखों रुपए के सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए. घटना गयाजी के जीटी रोड पर आमस बाजार की है. बताया जा रहा है कि पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी राजनाथ सोनी अपने भतीजे के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे. बाइक भतीजा चला रहा था जबकि वह खुद बाइक पर पीछे बैठे थे. उन्होंने आभूषण से भरा एक बैग डिक्की में रखी थी जबकि दूसरा हाथ में था.

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि दोनों चाचा भतीजा दुकान बंद कर घर जा रहे थे. घर के समीप पहुंचे ही थे कि चार बाइक पर हथियारबंद 8 नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया तथा गन पॉइंट पर रख कर हाथ से आभूषण वाला वाला छीन लिया. आभूषण छीनने के बाद अपराधी दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले. बताया जा रहा है कि लूटे गए बैग में करीब 150 ग्राम सोने तथा करीब 5 किलो चांदी का आभूषण था जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है. हालांकि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने पीड़ित से भी पूछताछ की जबकि मौके से कई खोखे भी बरामद किया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल हो गया.