Bihar

हद हो गई! पति के साथ सीएलसी लेने आई थी, लेकिन प्रेमी के साथ हो गई फरार, 2 महीने बाद सामने आया खौफनाक सच

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
हद हो गई! पति के साथ सीएलसी लेने आई थी, लेकिन प्रेमी के साथ हो गई फरार, 2 महीने बाद सामने आया खौफनाक सच

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):6 मई 2026, यही वह दिन था जब गया जंक्शन से एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी. वहीं अब इस मामले का रेल पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.दो महीने की जांच में जो कुछ सामने आया है, वह काफी हैरान करने वाला है.दरअसल, पुलिस ने महिला को सकुशल गया शहर से बरामद कर लिया है.पूछताछ में महिला ने जो बताया, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ मुंबई भाग गई थी.फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

 2 महीने बाद सामने आया सच

रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि बरामद महिला मुन्नी कुमारी सीएलसी (लिविंग सर्टिफिकेट) लेने के लिए अपने पति के साथ गई थी, जहां स्टेशन से ही वह अपने प्रेमी के साथ चली गई. वहीं, उसका प्रेमी गया जिले के कोच थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

स्टेशन से ही प्रेमी के साथ हो गई थी फरार

जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के देवरिया कला थाना क्षेत्र के शिवपुर डेहरी निवासी अंशु कुमार अपनी पत्नी मुन्नी के साथ दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस से गया जंक्शन आए थे. यहां से मुन्नी को प्लस-टू लीला हाई स्कूल सेंटर, बीडीए से अपना सीएलसी लेना था.स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों डेल्हा साइड स्थित विश्रामालय में बैठे थे. इसी दौरान मुन्नी ने शौचालय जाने की बात कही और पति से कहकर चली गई, लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी.

परिजन जता रहे थे अनहोनी की आशंका

इसके बाद पति ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. वहीं, उसका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा था. इसके बाद पति ने रेल थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो रेल थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.फुटेज में दोनों पति-पत्नी वेटिंग रूम में बैठे दिखाई दिए, लेकिन कुछ देर बाद महिला अकेले स्टेशन से बाहर निकलती दिखी.इसके बाद सीसीटीवी में उसका कोई सुराग नहीं मिला.महिला के गायब होने के बाद उसके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे, लेकिन मामला कुछ और ही निकला.

महिला के बयान पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है पुलिस 

पुलिस ने जब सबूतों और अन्य इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मुन्नी कुमारी अपनी मर्जी से पति को छोड़कर प्रेमी के साथ मुंबई चली गई थी. बाद में उसके गया शहर के काशीनाथ मोड़ इलाके में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया.फिलहाल महिला का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.