☰
Bihar

गया जी में दारोगा के दो बेटों को एकसाथ मारी गोली, छोटे की मौत, बड़ा लड़ रहा जिंदगी की लड़ाई

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

गया जी: बड़ी खबर बिहार के गया जी से है जहां दुर्गा पूजा के बीच दो युवकों को बदमाशों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि दोनों युवक भाई थे जिसमें गोली लगने से छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़े की हालत गंभीर है. घटना गया जी के मुफसिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहर के समीप सिद्धार्थपुरी मोहल्ले की है. बताया जा रहा है कि नवमी की देर रात बदमाशों ने आपसी विवाद में दो युवकों को गोली मार दी जिन्हें आनन फानन में अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी रोड नंबर 1 निवासी दारोगा पिंटू सिंह के छोटे बेटे रानू सिंह के रूप में की गई जबकि जख्मी उसका बड़ा भाई मोनू सिंह है.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास शराब और जुए का अड्डा चलता है. लोगों ने आशंका जताई कि इन्हीं अड्डों पर हुए विवाद की वजह से गोलीबारी की घटना घटी है. फिलहाल घटना के असली कारण का पता नहीं चल सका है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस के अनुसार घटनास्थल से खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में शामिल आरोपियों और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

TagsBihar