☰
Bihar

गया जी में दारोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, नवमी के रात दो को मारी थी गोली

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

गया जी: बड़ी खबर बिहार के गया जी से है जहां नवरात्रि के नवमी के दिन दारोगा के दो बेटों को गोली मारने के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गोली मारने के बाद फिर गिरफ्तार कर लिया और अब अभिरक्षा में उनका इलाज कराया जा रहा है. पुलिस ने इस दौरान हथियार भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बीते 19 अक्टूबर की रात गया जी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहर इलाके में दारोगा के दो बेटे को गोली मारने की जानकारी मिली थी. घटना में एक की मौत हो गई थी जबकि दूसरे का इलाज कराया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और बीते 21 अक्टूबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था.

इस बीच पुलिस को दो अन्य आरोपियों की सूचना मिली जिसके बाद उनकी घेराबंदी की गई. अपने आप को पुलिस से घिरते देख दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें श्याम बिहारी और गौरव कुमार नाम के दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. अब पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी और मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.

बता दें कि मामला गया जिले के मानपुर स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. 19 अक्टूबर की देर रात, महानवमी के दौरान, सिद्धार्थपुरी कॉलोनी के पास नौरंगा आहार इलाके में बदमाशों ने दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दो बेटों पर गोली चला दी थी. सुधांशु शेखर मोतिहारी में दरोगा के पद पर तैनात हैं. इस घटना में उनके छोटे बेटे रानू सिंह की मौत हो गई थी, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल मोनू को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था. बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की जानकारी सामने आई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

TagsBihar