Bihar

बंद हो जाएंगे बिहार के सभी कोचिंग सेंटर ! खान सर विवाद के बीच सीएम ने ऐसा क्यों कहा सुनिये

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना(PATNA):बिहार में इन दिनों कोचिंग संस्थानों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने बड़ी बहस छेड़ दी है.मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार के जितने भी कोचिंग संस्थान है.सभी बंद हो जाएंगे क्योंकि बिहार सरकार ऐसी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने जा रही है, जहां सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल से भी अच्छी पढ़ाई और अन्य व्यवस्था दी जाएगी. जहां बिहार के बड़े-बड़े अधिकारियों के बच्चे भी पढ़ पाएंगे तब जाकर बिहार सरकार का सपना साकार होगा.

 खान सर विवाद के बीच सीएम ने ऐसा क्यों कहा सुनिये

सम्राट चौधरी ने लोगों से कहा कि बिहार के हर प्रखण्ड में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज खोलने का बिहार सरकार का प्लान है.ताकी किसी भी जिले के बच्चों को दूसरी जगह जाकर पढ़ाई करने की जरूरत न पड़े, उन्हें उनके घर और क्षेत्र के पास ही उच्च शिक्षा गुणवत्ता के साथ मिल सके.आपको बता दें कि इन दिनों पटना के खान सर उर्फ फैजल खान और ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के संचालक रोशन सर के बीच विवाद चल रहा है.इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री का ये बयान कि बिहार के सारे कोचिंग संस्थान बंद हो जाएंगे ने चर्चा का चर्चा छेड़ दिया है.

कुछ सालों में बिहार के शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर बिहार के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती दी जाए और उन सभी सुविधाओं को बच्चों के लिए दिया जाए जो प्राइवेट कॉलेज में मिलती है तो बिहार के किसी भी बच्चे को कोचिंग में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.सीएम ने बिहार के लोगों से वादा करते हुए कहा है कि कुछ सालों में बिहार के शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत कर दी जाएगी.

TagsBihar