☰
Bihar

अनंत सिंह की बेटी के तिलक की पहली झलक वायरल, शिवांगी के लुक पर टिकी नजरें..

Soma Rani Kundu CE
Soma Rani Kundu CE
Photo Editor

TNP DESK- बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं. उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर परिवार में जश्न का माहौल है. शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और घर में मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला भी जारी है. इसी बीच शिवांगी के तिलक समारोह की झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

तिलक समारोह के दौरान शिवांगी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. पारंपरिक परिधान और आकर्षक लुक में उनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. समारोह में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी ने इस खास मौके की रौनक और बढ़ा दी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शादी की तैयारियों और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है.

बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी ऋषिकेश के साथ 25 नवंबर को होनी है. इस खास आयोजन को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. शादी के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. वहीं, जयमाला समारोह के लिए भी खास स्टेज बनाया जा रहा है.

इस शादी को लेकर इलाके में भी काफी चर्चा है. फिलहाल सोशल मीडिया पर शिवांगी के तिलक समारोह की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. अब सभी को शादी के मुख्य समारोह और दूल्हा-दुल्हन की झलकियों का इंतजार है.

TagsBihar