Bihar

लद्दाख घूमने के लिए बिहार सरकार क्यों दे रही 20 हज़ार! जानिए क्या है ये खास योजना

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): घूमना किसे पसंद नहीं होता, किसी को समुन्द्र की लहरे पसंद होती है तो किसी को पहाड़ों की हरयाली, किसी को बर्फ़ीला शहर भाता है तो किसी को तीर्थ स्थल. लोगों में घूमने का खुमार तो होता है लेकिन फिर नजर अपने जेब पर पड़ जाती है जिससे सारी इच्छा वही के वहीं मार जाती है. लेकिन अब और नहीं. अब और नहीं क्योंकि बिहार सरकार आपको लद्दाख जैसे फेमस टूरिस्ट प्लेस  घूमने के लिए 20 हजार दे रही है.

लद्दाख की खूबसूरत वादियां, बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ और शांत माहौल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. हर दूसरे लोगों का ये सपना होता है की वो अपने जीवन में एक न एक बार लद्दाख घूमकर आए. लेकिन अक्सर लोग बजट की चिंता के कारण यहां जाने का प्लान टाल देते हैं. लेकिन अब बिहार के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार की सम्राट सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए 'सिंधु दर्शन' तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना 2026 को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत सरकार लद्दाख यात्रा के लिए 20,000 रुपये तक की आर्थिक मदद देगी. आइए विस्तार से जानते हैं कि इस योजना का लाभ किसे और कैसे मिलेगा.

क्या है 'सिंधु दर्शन' तीर्थयात्रा योजना?

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल का नाम 'सिंधु दर्शन' यात्रा योजना है. सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, गंगा और सिंधु दोनों नदियां भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक हैं. इसी सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन महत्व को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है, ताकि राज्य के लोग आसानी से लद्दाख जाकर सिंधु नदी के दर्शन कर सकें.

कितनी मिलेगी वित्तीय सहायता?

इस योजना के तहत लद्दाख की यात्रा करने वाले पात्र नागरिकों को सरकार की तरफ से सीधे आर्थिक मदद दी जाएगी.  यात्रा पर होने वाले कुल खर्च का 50 फीसदी (आधा हिस्सा) या अधिकतम 20,000 रुपये (प्रति व्यक्ति) सरकार द्वारा दिया जाएगा. सरकार के नियमों के मुताबिक, इस योजना का लाभ हर साल बिहार के केवल 100 यात्रियों को ही मिल सकेगा.

योजना के लिए पात्रता और शर्तें

यदि आप भी इस योजना के तहत लद्दाख जाने का मन बना रहे हैं, तो आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा जैसे आवेदक मूल रूप से बिहार का निवासी होना चाहिए और वर्तमान में बिहार में ही रह रहा हो. इसके साथ ही 'सिंधु दर्शन' यात्रा का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. इससे कम उम्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. योजना के नियम के मुताबिक, इच्छुक व्यक्ति को पहले खुद के खर्च पर लद्दाख जाकर सिंधु दर्शन करने होंगे. यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद ही वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया जा सकता है.

कैसे करें आवेदन

खास बात यह है कि अभी बिहार सरकार और पर्यटन विभाग की ओर से 'सिंधु दर्शन' योजना के लिए आवेदन की आधिकारिक प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई है. लेकिन बिहार पर्यटन विभाग बहुत जल्द ही आवेदन के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रक्रिया और गाइडलाइंस जारी करने जा रहा है. लद्दाख जाने के इच्छुक लोग पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और घोषणाओं पर नज़र बनाए रख सकते हैं. यह योजना उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बजट की कमी के कारण लद्दाख नहीं जा पा रहे थे. सरकार की इस सहायता से आपकी लद्दाख यात्रा काफी किफायती हो जाएगी.

TagsBihar