Bihar

ये तो दादागिरी है ! रील्स बनाने पहुंचे युवकों पर भड़के ग्रामीण, बांस के डंडों से की पिटाई,देखिए फिर क्या हुआ

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

मोतिहारी (MOTIHARI):सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई रील और वीडियो बनाकर फेमस होना चाहता है.चाहे बच्चे हों, बड़े हों या बुजुर्ग, सभी में फेमस होने का क्रेज बढ़ चुका है. यही वजह है कि लोग सड़क हो, मॉल हो, बाजार हो, घर हो या मेला-ठेला, हर जगह रील्स बनाना शुरू कर देते है. लेकिन रील्स बनाने का यह शौक कभी-कभी उन्हें मुसीबत में भी फंसा देता है. खासकर बच्चे, जिनमें नासमझी होती है.ऐसा ही एक वीडियो बिहार के पूर्वी चंपारण से वायरल हुआ है. हालांकि, इस वीडियो में बच्चों ने अपनी जान जोखिम में नहीं डाली, लेकिन रील्स बनाने के चक्कर में वे बड़ी मुसीबत में जरूर फंस गए.बताया जा रहा है कि कुछ लड़के एक लड़की के साथ रील बनाने के लिए गांव पहुंचे.वहां स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियों पर आपत्ति हुई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़कर जमकर पिटाई कर दी.इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पढ़िये पूरा मामला

सोशल मीडिया पर रील्स और यूट्यूब वीडियो बनाने का बढ़ता क्रेज अब विवाद और हिंसा की वजह भी बनने लगा है.जहां पूर्वी चंपारण के एक ग्रामीण इलाके में रील्स बनाने पहुंचे कुछ युवकों की ग्रामीणों ने बांस के डंडों से जमकर पिटाई कर दी.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.हालांकी हमारा चैनल वीडियो पोस्ट नहीं करता है.

आखिर हुआ क्या 

जानकारी के अनुसार, कुछ युवक और उनके साथ एक युवती गांव के समीप स्थित एक आम के बगीचे में रील्स और वीडियो कंटेंट बना रहे थे. इसी दौरान उनकी कुछ गतिविधियों पर स्थानीय युवकों ने आपत्ति जताई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने सभी को घेर लिया. वायरल वीडियो में तीन-चार युवकों की बांस के डंडों से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. उनके साथ मौजूद युवती को भी भीड़ ने घेर लिया और उसके परिजनों को बुलाने की बात कहते हुए रोककर रखा.हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी.इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है. वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

वायरल वीडियो ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे है.यदि किसी व्यक्ति की गतिविधियों पर आपत्ति थी, तो इसकी सूचना पुलिस या प्रशासन को दी जानी चाहिए थी.कानून अपने हाथ में लेकर किसी की पिटाई करना स्वयं दंडनीय अपराध है.सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है. कुछ लोग रील्स बनाने के नाम पर सार्वजनिक मर्यादा का पालन करने की बात कह रहे हैं, तो वहीं कई लोग भीड़ द्वारा की गई मारपीट को पूरी तरह गलत बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है.

TagsBihar