मोतिहारी (MOTIHARI): मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नवजात के माता-पिता, बच्चे को खरीदने वाली महिला, एक बिचौलिया और एक आशा कार्यकर्ता शामिल है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नवजात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है.साथ ही, खरीद-बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे 1 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए है.गिरफ्तार आरोपियों में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कोबरा पकड़िया टोला निवासी प्रमोद साहनी और उनकी पत्नी हिंदू देवी शामिल हैं, जिन्हें नवजात के माता-पिता बताया गया है.इसके अलावा बलुआ गोपालपुर निवासी तान्या खातून उर्फ कुरेशा खातून को बिचौलिया, घोड़ासहन थाना क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता शोभा सिंह और लाइन बसवरिया निवासी चिंता देवी को नवजात को खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नवजात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने खरीद-बिक्री के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 1 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद किए है. मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात की खरीद-बिक्री की इस पूरी प्रक्रिया में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है.
फ़िलहाल गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में जुटी है पुलिस
इसके अलावा पुलिस इस मामले के तार नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री से जुड़े किसी अन्य मामले से जुड़े होने की भी जांच कर रही है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं है.फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
