Bihar

प्रेमिका के इश्क में सनकी युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़कर रखी ऐसी शर्त कि....

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

मोतिहारी(MOTIHARI):आजकल अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है.कोई नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ जाता है, तो कोई पारिवारिक विवाद या प्रेम प्रसंग को लेकर ऐसा कदम उठा लेता है. सोशल मीडिया के दौर में इस तरह की घटनाएं तेजी से वायरल होती हैं और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन जाती है. इसी कड़ी में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

पढ़िये पूरा मामला 

मामला मधुबन प्रखंड के मानिकपुर गांव का है.जानकारी के अनुसार, गड़हिया निवासी मोहम्मद मासूम अली अचानक एयरटेल के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोग उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा.स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए.शुरुआत में किसी को यह समझ नहीं आया कि युवक आखिर टावर पर क्यों चढ़ा है.बाद में पता चला कि वह अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग कर रहा था.

पुलिस के छूट गए पसीने

युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मी अभिनव बाबू खुद टावर पर चढ़े और उससे बातचीत की. इस दौरान युवक की बात उसके भाई और गड़हिया थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार से भी कराई गई.काफी देर तक समझाने-बुझाने और भरोसा दिलाने के बाद युवक नीचे उतरने के लिए राजी हुआ.इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया.घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं लोगों का कहना है कि अपनी बात मनवाने के लिए इस तरह जान जोखिम में डालना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.

TagsBihar