Bihar

पहले रस्सी से हाथ पैर बांधा, फिर जमकर कर दी कुटाई, देखिये मोतिहारी का वायरल वीडियो

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

मोतिहारी(MOTIHARI):सोशल मीडिया पर आए दिन हमें एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें समाज के अलग-अलग चेहरे देखने को मिलते है. खासकर बिहार की बात की जाए तो अलग-अलग जिलों से आए दिन ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो हैरान करने वाली होती है. कहीं प्रेमी से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर पीटा जाता है, तो कहीं चप्पलों और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में बेइज्जत किया जाता है.वहीं, कभी-कभी चोरी के आरोप में भी लोगों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा जाता है.लोग पुलिस और प्रशासन से न्याय मांगने की बजाय खुद ही जज और कोर्ट बन जाते है.दरअसल, ऐसा ही एक मामला बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया है, जहां चोरी के आरोप में एक युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा गया.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पढ़ें कहां का है पूरा मामला

जानकरी के मुताबिक यह पूरा मामला पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव का है. जहां एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़कर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध कर पिटाई की गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है.हालांकि, हमारा चैनल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

चोरी के आरोप में भीड़ बनी हिंसक

जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव निवासी युवक शुभम कुमार पर ग्रामीणों का आरोप है कि वह देर रात घर मे घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देने की नीयत से घुसा था तभी घरवालों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया.आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बजाय कुछ लोगों ने युवक को बांधकर उसकी पिटाई कर दी.वायरल वीडियो में युवक जमीन पर पड़ा दिखाई देता है और उससे मारपीट की जा रही है.वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है.

वीडियो के आधार पर जांच कर रही है पुलिस

पकड़ीदयाल के डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पताही थाना को जांच के निर्देश दिए गए है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.यदि किसी पर चोरी का आरोप है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए.वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

TagsBihar